मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर गिरफ्तार

जिले के दिलदारनगर इलाके से हत्या, रंगदारी और अपहरण के करीब बारह मामलों में वांछित अपराधी सोनू यादव को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक एस.सी.दुबे ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि यादव शहर में किसी व्यवसायी की हत्या के फिराक में आने वाला है। दिलदारनगर थाने की पुलिस ने रास्ते में जब उसे घेरा तो उसने पुलिस दल पर फायरिंग शुरू कर दी। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
यादव के कब्जे से एक 9-एमएम पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए। दुबे ने दावा किया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसके कब्जे से बरामद पिस्टल विधायक मुख्तार अंसारी द्वारा दी गई थी। इसी पिस्टल से उसने कई अपराधों को अंजाम दिया है।
गौरतलब है कि मऊ विधानसभा सीट से विधायक मुख्तार अंसारी फिलहाल भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications