सिर्फ इस्तीफा नहीं गिरफ्तारी चाहिए राजा की : जयललिता
नई दिल्ली। राजा के इस्तीफे के बाद भी विपक्ष और विरोधियों के सुर कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। करूणानिधि की धुर विरोधी नेता जयललिता का कहना है कि हमें सिर्फ राजा का इस्तीफा नहीं बल्कि राजा की गिरफ्तारी भी चाहिए। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) की प्रमुख जे जयललिता ने टू जी स्पेक्ट्रम घोटाले के सिलसिले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा को गिरफ्तार किए जाने और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत उन्हें आरोपित किए जाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि इस्तीफा तो मात्र शुरुआत है, इस पूरे मामले की गहन छानबीन होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजा को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत आरोपित बनाया जाना चाहिए और इतिहास के अबतक के सबसे बड़े घोटाले के लिए उनके खिलाफ (अदालती) सुनवाई होनी चाहिए। अन्नाद्रमुक प्रमुख ने कहा, 'यह (इस्तीफा) केवल शुरूआत है, भारत सरकार को 1,76,379 करोड़ रूपए की अप्रत्याशित नुकसान उठाना पड़ा। इसकी गहन छानबीन होनी चाहिए क्योंकि लोगों को सच्चाई जानने का हक है।'













Click it and Unblock the Notifications