ए राजा ने दूरसंचार मंत्री के पद से इस्‍तीफा दिया

A Raja
नई दिल्ली। 2जी स्‍पेक्‍ट्रम घोटाले में आखिरकार दूर संचार मंत्री ए राजा को इस्‍तीफा देना ही पड़ा। रविवार देर रात राजा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिले और अपना इस्‍तीफा सौंप दिया। फिलहाल प्रधानमंत्री न दूरसंचार मंत्रालय को अस्‍थाई प्रभार के रूप में अपने पास रखा है।

7 रेस कोर्स रोड स्थित पीएम आवास पर राजा मनमोहन सिंह से मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद वहां उपस्थित पत्रकारों से राजा ने कहा, "द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने मुझे प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंपने की सलाह दी। मैं यह साबित करूंगा कि जो कुछ भी मैंने किया वह कानून के दायरे में था। मेरे कारण दूरसंचार में क्रांति आई है।"

राजा ने कहा कि "मैं देश और नागरिकों के प्रति प्रतिबद्ध हूं और मेरा अन्त:करण साफ है।" बाद में कांग्रेस प्रवक्ता जयंती नटराजन ने भी राजा के इस्तीफे की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि है कि शुक्रवार को ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की नेता जे. जयललिता ने शुक्रवार को कहा था कि यदि कांग्रेस राजा को उनके पद से हटाती है तो वह सरकार को अपना समर्थन देंगी। उनके इस प्रस्ताव को कांग्रेस ने खारिज कर दिया था।

सूत्रों के मुताबिक एआईएडीएमके के इस प्रस्ताव से डीएमके दबाव में आ गई थी। राजा मुद्दे पर बातचीत करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री ने रविवार को बैठक की थी। माना जा रहा है कि बैठक के बाद करुणानिधि राजा के हटाए जाने पर अपनी सहमति दी।

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के प्रवक्ता और सांसद टीकेएस एलानगोवन ने एक समाचार चैनल को बताया कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें पद से हटने की सलाह दी है, ताकि संसद की कार्यवाही शांतिपूर्वक चल सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि डीएमके और कांग्रेस के बीच गठबंधन 'मजबूत' है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+