राहुल अमेठी के 3 दिवसीय दौर पर
लखनऊ, 15 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को वहां पहुंच रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया अमेठी दौरे के दौरान राहुल विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ अपने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर विकास कार्यो की जानकारी लेंगे।
इसके अलावा राहुल जिला सतर्कता निगरानी समिति की बैठक में हिस्सा लेकर महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित केंद्र द्वारा प्रायोजित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।
सिंह ने कहा कि कि राहुल लखनऊ होते हुए सड़क मार्ग द्वारा करीब 12 बजे अमेठी पहुंचेंगे। सबसे पहले वह सवई हेमगढ़ गांव जाकर कांग्रेस नेता दीपक सिंह के घर जाकर शोक संवेदना प्रकट करेंगे। उसके बाद जायस कस्बे में वह स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात कर फुर्सतगंज स्थित फुटवियर डिजाइन संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications