इंदौर में सड़क हादसे में 8 की मौत

पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक बड़वानी के ठीकरी गांव से आ रही मारुति वैन की राजेंद्र नगर थाने के राउ बायपास रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हैं। ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications