सोनिया 17 और राहुल 18 नवंबर को करेंगे चुनाव प्रचार

कांग्रेस के बिहार इकाई के मीडिया प्रमुख प्रेमचंद्र मिश्रा ने सोमवार को बताया कि सोनिया 17 नवंबर को एक दिवसीय बिहार दौरे पर आएंगी और दो विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी।
उन्होंने बताया कि उस दिन सोनिया भभुआ और बक्सर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। राहुल अंतिम चरण के प्रचार के अंतिम दिन 18 नवंबर को प्रचार करने एकदिवसीय दौरे पर बिहार आएंगे। छठे चरण का मतदान 20 नवंबर को 26 विधानसभा क्षेत्रों में होना है।
उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व सभी पांच चरणों के चुनाव प्रचार के लिए राहुल आ चुके हैं जबकि सोनिया गांधी 19 अक्टूबर को मोतिहारी और किशनगंज में तथा 28 अक्टूबर को भागलपुर और बेगूसराय में कांग्रेस के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications