लक्ष्य तय करें, मिलेगी सफलता

रमेश पोखरियाल 'निशंक'

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। विनोवा भावे ने कहा है, "चलना आरम्भ कीजिए, लक्ष्य मिल ही जाएगा।" इतिहास उन्हें ही याद रखता है जो असंभव लक्ष्य निर्धारित करते हैं और उन्हें प्राप्त करते हैं। अत: हर व्यक्ति के मन में लक्ष्य निर्धारित करने और उसे प्राप्त करने की कामना होती है। लेकिन यह देखने में आता है कि प्राय: हम अपने निर्धारित लक्ष्यों से भटक जाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें क्या करना चाहिए।

लक्ष्य पहचानें

अपने जीवन अथवा किसी कार्य विशेष से आप क्या प्राप्त करना चाहते हैं, अगर एक बार आपके सामने यह बात स्पष्ट हो जाए तो आपका लक्ष्य अपने आप स्पष्ट हो जाएगा।

लक्ष्य को हमेशा याद रखें

अगर एक बार लक्ष्य निर्धारित हो जाए तो हमेशा उसे याद करते रहें, ताकि वह आपकी कार्यसूची में उपयुक्त स्थान पाता रहे।

रूपरेखा तैयार करें

लक्ष्य तक पहुंचने के लिए किन बातों की आवश्यकता होगी, इसकी एक रूपरेखा तैयार कर लें। इसके साथ ही आप आधिकाधिक जानकारी एकत्र करें, ताकि रूपरेखा में कोई खामी न हो।

योजनाबद्ध तरीके से काम करें

लक्ष्य प्राप्ति के लिए उठाया गया हर कदम सुनियोजित और व्यवस्थित होना चाहिए, ताकि आप अपने लक्ष्य जल्द से जल्द प्राप्त कर पाएं। इसके लिए आप एक योजना बनाएं व उसके अनुरूप कार्य करना आरम्भ करें। हर काम को छोटे-बड़े हिस्सों में बांट लें तथा हर हिस्से पर स्वतंत्र रूप से एक के बाद एक काम करें। ऐसा करने से कठिन से कठिन कार्य आसान प्रतीत होगा।

कार्यों का मूल्यांकन करें

अपने प्रत्येक कार्य पर विचार करें और इस बात का मूल्यांकन करने का प्रयास करें कि इसमें आप कितने सफल हुए हैं।

खुद की सराहना करें

अपनी हर उपलब्धि पर, चाहे वह छोटी से छोटी क्यों न हो, खुद की सराहना अवश्य करें। इससे आपके अंदर आत्मविश्वास का संचार होगा और आप अगला कार्य बेहतर ढंग से कर पाएंगे।

इन बातों के अलावा खुद को समझाते रहें कि सफलता प्राप्त करना कठिन जरूर है, लेकिन असंभव नहीं। जीवन में उतार चढ़ाव आते-जाते रहते हैं, परंतु वे हर बार कुछ न कु छ सीख देते हैं। याद रखें- असफलता ही सफलता की दहलीज़ है।

(लेखक उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री हैं। डायमंड बुक्स प्रा.लि. से प्रकाशित उनकी पुस्तक 'सफलता के अचूक मंत्र' से साभार)

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+