कांग्रेसियों का तांडव जारी, सुदर्शन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

सुदर्शन के बयान के खिलाफ शुक्रवार को नई दिल्ली समेत कई शहरों में कांग्रेसियों द्वारा धरना प्रदर्शन व तोड़फोड़ का मंजर देखने को मिला। यही नहीं आरएसएस और कांग्रेस के गुटों में हिंसक झड़पें भी हुईं। यह सिलसिला शनिवार को भी जारी है। भोपाल में कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता व सैंकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर प्रदर्शन करने निकल चुके हैं।
वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस की प्रदेश इकाई के नेता धरने पर बैठ गए हैं। फरीदाबाद में प्रदर्शन के दौरान सुदर्शन का पुतला जलाया गया। इसके अलावा लखनऊ, गाजियाबाद, नई दिल्ली में भी कांग्रेसी ने धरने पर बैठे हैं।
जयपुर में मामला दर्ज
राजस्थान में कोर्ट के निर्देश के बाद सुदर्शन के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह एफआईआर कांग्रेसी नेता सुरेश मिश्रा ने दर्ज करायी है। पुलिस ने सुदर्शन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153(बी), धारा 500, और 505 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट में कांग्रेस नेता सुरेश मिश्रा ने सुदर्शन के खिलाफ शुक्रवार को पीआईएल दाखिल की थी।
इसके अलावा दिल्ली में बैठे कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने साफ कहा है कि आरएसएस नेता को सोनिया पर की गई टिप्पणी पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी ही पड़ेगी, नहीं तो उनके खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications