स्वास्थ्य के लिए महिलाओं की शिक्षा महत्वपूर्ण : पाटील

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने शनिवार को यहां कहा कि महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा बनाए रखने में महिलाओं की शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

राष्ट्रपति ने 'पार्टनरशिप फॉर मैटरनल, न्युबॉर्न एंड चाइल्ड हेल्थ' (पीएमएनसीएच) पर आयोजित एक दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन मौके पर कहा, "स्वास्थ्य के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। गरीबी, शिक्षा की कमी और स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित पहुंच की वजह से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य नहीं मिल पता है।"

पाटील ने कहा, "भारत में हाल ही में शिक्षा का अधिकार कानून लागू किया गया है। इसके तहत छह से 14 वर्ष के सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का प्रावधान है। इस शिक्षा से स्वास्थ्य संकेतकों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।"

उन्होंने कहा, "शिक्षित महिलाएं अपने बच्चों का बेहतर ढंग से देखभाल करने के साथ ही लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देंगी।"

राष्ट्रपति ने कहा कि विश्व में सर्वाधिक मातृ एवं शिशु मृत्यु दर वाले देशों में से भारत भी एक है। सरकार इस स्थिति को सुधारने के लिए कदम उठा रही है।

इस मौके पर उन्होंने सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े लोगों से आह्वान किया कि स्वास्थ्य सेवाओं को कुशलतापूर्वक , प्रभावी ढंग से और समानतापूर्वक उपलब्ध कराएं।

उन्होंने कहा कि शिक्षाविदों और अनुसंधनाकर्ताओं को स्वास्थ्य की चुनौतियों से निपटने के लिए नए समाधान और उत्पादों का आविष्कार करना चाहिए।

इस सम्मेलन का आयोजन जेनेवा स्थित विश्व स्वास्थ्य संगठन (डबल्यूएचओ) के तत्वावधान में अंतर्सरकारी 350 संगठनों के गठबंधन 'पार्टनरशिप फॉर मेडिकल, न्यूबॉर्न एंड चाइल्ड हेल्थ (पीएमएनसीएच)' की ओर किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+