दुराचार के प्रयास पर छात्र ने झोलाछाप डॉक्‍टर की जान ली

Uttar Pradesh
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में कक्षा नौ के एक छात्र को एक झोलाछाप डॉक्टर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। झोलाछाप डॉक्टर ने कथित रूप से छात्र के साथ चाकू की नोंक पर दुराचार करने का प्रयास किया था।

मामला रामगढ़ थाना-क्षेत्र के कश्मीरी गेट मुहल्ले का है, जहां शुक्रवार देर रात छात्र रोशन (परिविर्तत नाम) ने झोलाझ्छाप डॉक्टर दानिश (31) की उसके दवाखाने में चाकू से हत्या कर दी। छात्र झोलाछाप डॉक्टर के दवाखाने में अस्थाई तौर पर कम्पाउंडर की नौकरी करता था।

रामगढ़ थाना प्रभारी राम सूरत सोनकर ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि छात्र ने हमें बताया कि देर रात डॉक्टर ने जरूरी काम बताकर उसे दवाखाने में बुलाया और फिर चाकू की नोंक पर उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। अपने बचाव में उसने उसी चाकू को छीनकर डॉक्टर पर प्रहार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने छात्र को पकड़कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सोनकर ने आगे कुछ भी बताने से साफ इंकार कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+