नक्सलियों और अलगाववादियों की सांठगांठ की जानकारी: भट्टाचार्य
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने कहा है कि कश्मीर के अलगाववादियों और नक्सलियों के तार जुड़े होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले पर अभी और जानकारी जुटाने की जरूरत है।
बुद्धदेव ने शुक्रवार को एक बंगाली चैनल को दिए साक्षात्कार में अलगाववादियों और नक्सलियों के तार जुड़े होने सम्बंधी सवाल के जवाब में कहा, "हमारे पास इस तरह की सूचना है। नक्सली दयाविहीन लोग हैं और अलगववादियों से उनका तार जुड़ना स्वाभाविक है।"
उन्होंने कहा, "मैं नक्सलियों और कश्मीरी अलगवादियों के बीच नापाक सांठगांठ से इंकार नहीं कहूंगा। हम इस तरह की आशंका को खारिज नहीं कर रहे हैं। पहले भी नक्सलियों के सम्बंध पूर्वोत्तर के आतंकवादियों से रहे हैं। परंतु इस मामले पर हमें अभी और जानकारी की जरूरत है।"
राज्य की सियासत से जुड़े सवाल पर भट्टाचार्य ने कहा है कि वह हमेशा चाहेंगे कि राज्य की विपक्षी पार्टियां बंटी रहें। उन्होंने कहा, "हमें इस मुद्दे को समझना है। यह स्वाभाविक है कि हम वामपंथी पार्टियों में हमेशा एकता चाहेंगे। और मैं हमेशा चाहूंगा कि हमारी विपक्षी पार्टियों में हमेशा मतभेद बना रहे। यह स्वाभाविक है।"
गौरतलब है कि विपक्ष (तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस गठबंधन) ने 2009 के लोकसभा चुनाव में राज्य की दो-तिहाई संसदीय सीटें जीत कर राज्य की सत्ताधारी वाम मोर्चा वर्चस्व को खत्म कर दिया था। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व में वाम मोर्चा राज्य में पिछले 34 सालों से शासन कर रहा है।
भट्टाचार्य ने कहा, "विपक्ष में गठबंधन होना या न होना कोई मापदंड नहीं है। असली मापदंड यह है कि वामपंथी पार्टियां कहां खड़ी हैं। हम कहा है, असली मुद्दा यह है। सबकुछ इसी पर निर्भर है। उसके बाद सवाल आता है कि विपक्ष की हालत क्या है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications