राहुल गांधी 15 नवंबर से अमेठी दौरे पर

राहुल, जिला सतर्कता निगरानी समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे और महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा), प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना सहित केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।
दौरे में राहुल गांधी, जिला कांग्रेस और युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे, साथ ही महिला स्वयं सहायता समूह की कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने आईएएनएस से राहुल के तीन दिवसीय अमेठी दौरे की शनिवार को पुष्टि की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications