यूरोपीय छाप समेटे हैं छिंगताओ (आकर्षक चीनी शहर -5)

रीता कपूर

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। समुद्र तट पर बसा खूबसूरत शहर छिंगताओ दक्षिणी-पश्चिमी शानतुंग प्रांत में है। अपनी लाल छतों, हरे-भरे वृक्षों और नीले आसमान वाले इस शहर पर चीनी शैली के साथ-साथ यूरोपीय शैली की छाप स्पष्ट देखी जा सकती है। इसी कारण इसे 'ओरिएंटल स्विट्जरलैंड' और 'एशियाई जेनेवा' कहकर भी पुकारा जाता है।

इस शहर में मौजूद यूरोपीय शैली की इमारते न सिर्फ इसके औपनिवेशिक अतीत की याद दिलाती हैं साथ ही इसकी खूबसूरती में भी चार-चांद लगाती हैं। इसकी वजह इस शहर का अतीत में जर्मनी का उपनिवेश रहना मानी जाती है।

तीन ओर से समुद्र से घिरे और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए अहम माने जाने वाले इस शहर को चीन की नौकाओं की राजधानी भी कहा जाता है। उसे एशिया का सर्वश्रेष्ठ जहाजरानी नगर होने का भी गौरव हासिल है। वर्ष 2008 के बीजिंग ओलम्पिक और पैरा ओलम्पिक की नौका प्रतियोगिता भी इसी शहर में आयोजित हुई थी। इसे चीन का सातवां जीवंत शहर माना जाता है। तट से टकराती कोलाहल करती लहरे, साफ हवा, तैरती नौकाएं और सुनहरे तट बहुत मनोरम दृश्य प्रस्तुत करते हैं।

गौरतलब है कि चाइना रेडियो इंटरनेशनल की हिंदी सेवा द्वारा चीन के आकर्षक शहरों को चुनने के लिए लिए चल रही ऑनलाइन प्रतियोगिता में लोयांग भी शामिल है। इस प्रतियोगिता में अपनी पसंद के सबसे आकर्षक चीनी शहरों के लिए दुनिया भर के नेटिजन सीआरआई द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में ऑनलाइन मतदान में हिस्सा ले रहे हैं।

इस शहर में करीब छह हजार साल पहले बसावट शुरू हुई। यहां की बीयर बहुत मशहूर है और यहां हर साल अंतर्राष्ट्रीय बीयर महोत्सव मनाया जाता है। जिस पर पश्चिमी शैली की छाप देखने को मिलती है। इसके अलावा यहां छिंगताओ समुद्र महोत्सव भी मनाया जाता है। विदेशी पर्यटक भी इसका जमकर लुत्फ उठाते हैं। इसके अलावा चेरी के फूलों के मौसम में इस शहर का सौंदर्य और भी बढ़ जाता है।

यहां का मौसम खुशगवार और नजारे दिलकश हैं। यह बागों के शहर के रूप में भी मशहूर है। इसके बारे में कहा जाता है कि यह शहर शानतुंग की युवतियों की तरह मुक्त और बेबाक है। इसके पश्चिमी हिस्से में कलात्मक सौंदर्य है तो इसके पूर्वी हिस्से में आधुनिकता की छाप है। समुद्र इस शहर को उन्मुक्तता का अहसास देता है और लाओ शान पर्वत शांति और रूहानी खूबसूरती का। चीन में ऐसे स्थान बहुत कम है जहां शांति और हलचल का ऐसा अद्भुत संगम हो।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+