सुदर्शन बयान पर कांग्रेस का रौद्र रूप, तोड़फोड़ कर मचाया शोर

मैं बड़ा कि तू बड़ा की राजनीति करने वाले शायद ये भूल गए हैं कि ये वो लोग हैं जो सुधरे समाज का ठेका अपने हाथ में लेते हैं। राजनीति में एक-दूसरे पर छींटा कशी करना एक बड़ी आम बात हो गई है। तभी तो आज कल एक कंपटिशन सा हो गया है कि कौन किसको कितना अपशब्द कह सकता है। सबसे बड़ा उदाहरण आरएसएस और कांग्रेस का है । संघ के पूर्व प्रमुख सुदर्शन ने भोपाल में सोनिया गांधी पर ऐसा हल्ला बोला कि संघ के साथ साथ बीजेपी की बोलती भी बंद हो गई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बैकफुट पर दिख रही कांग्रेस हमलावर हो गई।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर पूर्व आरएसएस प्रमुख के एस सुदर्शन के बयान को लेकर बवाल बढ़ा रहा है, आज दिल्ली में आरएसएस मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा किया। बेकाबू कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झ़डप भी हुई, उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। महाराष्ट्र के अकोला में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धावा बोला और पार्टी दफ्तर को तहस नहस कर दिया।

कांग्रेस को भी मुद्दा मिल गया है, पूर्व संघ प्रमुख सुदर्शन के एक बयान पर कांग्रेसी आगबबूला हैं, बुधवार को भोपाल में संघ की रैली के दौरान सोनिया गांधी के खिलाफ सुदर्शन की जुबान जरा फिसल गई, सुदर्शन ने सोनिया को सीआईए एजेंट बोल दिया। देश के कई अन्य शहरों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुदर्शन और आरएसएस के ख़िलाफ़ उग्र प्रदर्शन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+