कुछ भी हो जाये इस्तीफा नहीं दूंगा : ए. राजा

नई दिल्ली। 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले में चारों तरफ से निशाने बनें ए.राजा ने मंत्री पद से इस्तीफा देने से साफ इनकार किया है। राजा ने एक निजी चैलन से बातचीत में कहा कि मीडिया में जल्द ही इस्तीफा देने संबंधी आई रिपोर्ट गलत है। राजा ने जयललिता के बयान पर कहा कि ये तो वही बात हुई कि नौ सो चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। जो खुद दागी है वो मुझे से इस्तीफा मांग रहे है। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि जो खुद घोटालों के जननि है वो मुझे दागी बता रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 2 जी स्पेक्ट्रम का आवंटन सरकार की दूरसंचार नीति के तहत हुआ है। 2 जी स्पेक्ट्रम के आवंटन का मामला न्यायालय के विचाराधीन है इसलिए इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता। राजा ने कहा कि वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मुझ पर जो भी जो आरोप लगाए गए हैं उनका जवाब दूंगा। राजा ने कहा कि एआईएडीएमके की नेता जे.जयललिता के खिलाफ कई मामले चल रहे हैं, इसलिए उन्हें बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। राजा ने कहा कि जयललिता भरोसे लायक नहीं है। वह अपनी बातों पर टिकने वाली नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+