उत्तर प्रदेश : स्कूली बस और ट्रक भिड़े, 30 छात्र घायल, 10 नाजुक
लखनऊ। यूपी के कौंशांबी जिले के लिए शुक्रवार सुबह अच्छी साबित नहीं हुई क्योंकि एक स्कूली बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 30 स्कूली छात्र घायल हो गए। घायलों में 10 की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसा शुक्रवार सुबह सैनी थाना क्षेत्र में इलाहाबाद-कानपुर राजमार्ग पर हुआ जब लिटिल लोवर कॉनवेंट स्कूल के छात्रों को लेकर जा रही बस को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक स्कूली बस में करीब 40 छात्र सवार थे। हादसे का शिकार हुए छात्रों की उम्र आठ से 13 साल के बीच है।
10 की हालत नाजुक
सैनी थाना प्रभारी राजाराम सिंह संवाददाताओं को बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। दुर्घटना में बस का चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। सिंह ने कहा बस का चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications