न्यूजीलैंड की डेयरी कम्पनी भारत में खोलेगी फार्म
भारत में उसके साझेदार होंगे इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कॉपरेटिव (आईएफएफसीओ) और ग्लोबल डेयरी हेल्थ इंडिया।
एक बयान में कम्पनी ने कहा है कि इस करार के मुताबिक वह भारत में पहले एक पायलट डेयरी परियोजना पर काम करेगी। उसके बाद भारत में बड़े स्तर के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के डेयरी फार्म स्थापित करने की योजना है।
फोण्टेरा के मुख्य कार्यकारी एंड्र्यू फेरियर ने कहा कि उनके पायलट फार्म में 3000 से 5000 तक गाएं होंगीं। और यह फार्म चीन में 2007 में खोले गए फार्म के जैसा ही होगा।
भारत और चीन को दुनिया में दूध का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ता बाजार माना जा रहा है।
आईएफएफसीओ दुनिया का सबसे बड़ा खाद निर्माता कॉपरेटिव है। इसने अब बीमा, बिजली उत्पादन और वितरण और ग्रामीण मोबाइल टेलीफान सेवा, आदि दूसरे क्षेत्रों में भी कदम रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications