राजा बोले, इस्तीफा नहीं दूंगा
इस्तीफे से जुड़े सवाल पर राजा ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, " यह मामला अदालत के विचाराधीन है। हम अदालत में सबकुछ साबित कर देंगे। मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता। हमने वर्ष 1999 की दूरंसचार नीति पर अमल करते हुए 2जी लाइंसेस दिए।"राजा कांग्रेस की सहयोगी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के सांसद हैं। उन पर आरोप हैं कि उन्होंने वित्त और कानून मंत्रालय के सुझावों को ताक पर रखते हुए 2जी स्पेक्ट्रम का आवंटन किया। इससे सरकार को 170,000 करोड़ रुपये की चपत लगी।
इस मामले में गुरुवार को ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की प्रमुख जे. जयललिता ने केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के सामने राजा को हटाने के बदले समर्थन का प्रस्ताव रखा था।जयललिता के इस रुख पर राजा ने कहा, "उनके पास इस मामले में बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।"













Click it and Unblock the Notifications