युगांतकरारी बदलावों का साक्षी रहा है शीआन (आकर्षक चीनी शहर-4)
रीता कपूर
नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। चीन में कई अहम बदलावों का साक्षी रहा शीआन शहर चीन के जीते-जागते इतिहास की तरह है। मध्य शांसी पं्रात के दक्षिणी हिस्से में बसा शीआन पीली नदी थाला क्षेत्र में प्राचीन चीनी सभ्यता का उद्गम स्थल भी माना जाता है।
शीआन शब्द की उत्पत्ति दो चीनी अक्षरों से हुई है जिनका अर्थ 'पाश्चात्य शांति' है। चीन के पूरे इतिहास में शीआन का नाम कई बार परिवर्तित हुआ। झाउ राजवंश के शासनकाल में इसका नाम 'फेंग्हाओ' था। इसके बाद हान राजवंश के शासनकाल में यह बदलकर 'चेंग्आन' रख दिया गया। जिसका शाब्दिक अर्थ 'शाश्वत शांति' है। इसे बदलकर 'दाक्सिंग' रखा गया फिर सुइ राजवंश के शासनकाल में इसका नाम फिर से'चेंग्आन' रख दिया गया। युआन वशं के शासनकाल में इसे 'फेंग्युआन' नाम दिया गया फिर इसे 'आंक्शी' और उसके बाद 'जिंग्झाओ' नाम दिया गया। इसके बाद सन 1369 में मिंग राजवंश के शासनकाल में इसे 'शीआन' नाम दे दिया गया। इसके बाद 1913 में इसे फिर से बदलकर 'शिन्झिंग' रख दिया गया। इसके बाद 1943 में इसका नाम फिर से 'शीआन' रख दिया गया।
शीआन, शांसी प्रांत की राजधानी है। अतीत में भी 13 राज्यों ने इसे अपनी राजधानी बनाया। यह शहर सबसे ज्यादा लम्बे अर्से तक राजधानी रहा है। इसके बारे में कहा जाता है कि 11लाख 50 हजार साल यहां एक व्यक्ति शीआन में रहने आया था। सांस्कृतिक रूप से भी शीआन बेहद समृद्ध रहा है। क्वि न राजवंश के विश्वविख्यात टैराकोटा योद्धा भी यहीं पर हैं। यहां टैराकोटा के बने आदम कद के 7000 योद्धा, घोड़े, रथ और हथियार हैं और प्रतीकात्मक रूप से क्वि न सम्राट शी हुआंग के मकबरे की रखवाले कर रहे हैं। 2000 साल पहले की यह धरोहरे आज भी देखने वालों को अचरज में डाल देती हैं।
इसके अलावा यहां की दीवार की विश्व की सबसे प्राचीन बड़ी दीवार है। यह दीवार शहर के भीतरी हिस्से के गिर्द बनी है और यह खाई और गोलाकार उद्यानों से सजी है। यह प्राचीन चीन की ही नहीं बल्कि विश्व की प्राचीनतम रक्षात्मक प्रणालियों में से एक है। इस मिंग राजवंश के शासनकाल में बनवाया गया था और हाल के वर्षो में ही इसका जीर्णोद्धार किया गया।
गौरतलब है कि चाइना रेडियो इंटरनेशनल की हिंदी सेवा द्वारा चीन के आकर्षक शहरों को चुनने के लिए लिए चल रही ऑनलाइन प्रतियोगिता में लोयांग भी शामिल है। इस प्रतियोगिता में अपनी पसंद के सबसे आकर्षक चीनी शहरों के लिए दुनिया भर के नेटिजन सीआरआई द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में ऑनलाइन मतदान में हिस्सा ले रहे हैं।
वर्तमान दौर में में भी शीआन मध्य-पश्चिमोत्तर क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण आर्थिक, सांस्कृतिक, औद्योगिक एवं शैक्षिक केंद्र है। यह शहर आधुनिक सुविधाओं से युक्त है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications