पटना में सुदर्शन का पुतला फूंका
सुदर्शन द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ दिए गए बयान से नाराज दर्जनों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता दोपहर में पटना के अति व्यस्त डाकबंगला चौराहे पर इकट्ठा हुए। कार्यकर्ताओं ने सुदर्शन के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। बाद में इनमें से कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस के अनुसार राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है, इस कारण आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में इन कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध के मद्देनजर, आरएसएस कार्यालय की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
उल्लेखनीय है कि सुदर्शन ने बुधवार को भोपाल में सोनिया गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे कांग्रेसी कार्यकर्ता नाराज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications