कराची में विस्फोट, कई इमारत जमींदोज
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में गुरुवार को एक उच्च तीव्रता के हुए विस्फोट में कई भवन क्षतिग्रस्त और कई लोग घायल हुए। समाचार चैनल 'जियो टीवी' ने बताया कि विस्फोट में 15 लोगों की मौत और 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं।चैनल ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताते हुए कहा, "संदिग्ध आतंकवादियों को विस्फोट से एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया था, वे पुलिस स्टेशन की इमारत में मौजूद थे।"
समाचार चैनल के मुताबिक मृतकों में ज्यादातर पुलिस के अधिकारी हैं। रिहायशी और घनी आबादी वाले इलाके में हुए विस्फोट से महिलाओं और बच्चों को भी नुकसान पहुंचा है।घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है, जबकि शहर के अस्पतालों में आपात स्थिति लागू कर दी गई है। धमाके से कई भवन जमींदोज हो गए और मलबे में लोग फंस गए हैं।
सिंध के गृह मंत्री जुल्फिकार मिर्जा ने घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। मिर्जा ने कहा, "विस्फोटकों से लदे एक वाहन ने पुलिस स्टेशन की इमारत को उड़ा दिया।"उन्होंने बताया कि विस्फोट का तरीका वर्ष 2008 में इस्लामाबाद के मैरिएट होटल में हुए धमाके जैसा था।
प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।













Click it and Unblock the Notifications