'प्रधानमंत्री ने करूणानिधि से बात नहीं की'
सियोल। शीर्ष भारतीय अधिकारियों ने गुरुवार को यहां उन खबरों से इंकार किया, जिसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2जी स्पेक्ट्रम मामले में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करूणानिधि से बात की है।विपक्ष ने गुरुवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के सदस्य और दूरसंचार मंत्री ए. राजा पर कार्रवाई करने के लिए सरकार पर और अधिक दबाव बनाया। विपक्ष ने राजा पर 2जी स्पेक्ट्रम के आवंटन में घोटाले का आरोप लगाया है।
प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार हरीश खरे से यह पूछे जाने पर कि क्या प्रधानमंत्री ने इस मामले में डीएमके प्रमुख से बात की है। इस पर खरे ने आईएएनएस को बताया, "नहीं"एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर कहा, "प्रधानमंत्री वही कहेंगे जो उन्होंने संसद में कहा है। प्रधानमंत्री देश से बाहर होने पर इन मुद्दों पर बात नहीं करते हैं।"
उधर, संसद में गुरुवार को विपक्ष नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट को आधार बनाकर दूरसंचार मंत्री को उनके पद से हटाए जाने के लिए अपना दबाव और बढ़ाया।माना जा रहा है कि कैग ने जो अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी है उसमें उसने कहा है कि 2जी स्पेक्ट्रम का आवंटन सस्ते दर पर किया गया, जिससे देश को राजकोषीय घाटा उठाना पड़ा।













Click it and Unblock the Notifications