पृथ्वीराज चव्हाण-अजीत पवार की हुई ताजपोशी, मराठी में ली शपथ
मुंबई।
पूर्व केंद्रीय मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और राकांपा नेता अजीत पवार ने गुरुवार को क्रमश: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। महाराष्ट्र के राज्यपाल के. शंकरनारायणन ने पृथ्वीराज चव्हाण को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलायी। पृथ्वीराज चव्हाण ने मराठी में शपथ ली है, जाहिर है कांग्रेस ने मराठा के हाथ कमान देने का फैसला ही सिर्फ इसलिये किया कि वो नहीं चाहती कि सरकार के बीच जाति समस्या उफान मारे। अब से थोड़ी देर पहले हुए शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के आला दिग्गज मौजुद थे। id="toptextpromo">आपको
बता दें केंद्रीय वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को इसकी औपचारिक घोषणा की थी कि पृथ्वी ही महाराष्ट्र के सीएम होंगे। पृथ्वी सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बेहद करीबी माने जाते हैं। मंगलवार के कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने कहा था कि उन्हें महाराष्ट्र का सीएम साफ-सुथरी छवि वाला चाहिए। और पृथ्वी उनकी इस कसौटी पर खरे उतरते हैं। एक तो वो मराठा है और दूसरी उनकी छवि भी पाक-साफ है। 64 साल के पृथ्वी फिलहाल प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री है। चव्हाण तीन बार सांसद भी रह चुके हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>वहीं
दूसरी ओर राज्य के डिप्टी सीएम की कुर्सी पर बैंठेंगे शरद पवार के भतीजे अजीत पवार । उन्होंने इस कुर्सी छगन भुजबुल से छीना है। आपको बता दें कि छगन भुजबल का नाम आदर्श घोटाले में उजागर हुआ है, हालाकि उन्होंने सफाई दे रखी है कि वे पाक साफ है, उन के खिलाफ साजिश रची गई है।











Click it and Unblock the Notifications