इराक़ में नई सरकार के आसार
नूरी
अल मलिकी के प्रधानमंत्री बने रहने की संभावना है.आठ महीनों तक चले राजनीतिक गतिरोध के बाद इराक़ में एक नई सरकार बनने के आसार दिख रहे हैं. नूरी अल मलिकी के प्रधानमंत्री बने रहने की संभावना है.ख़बरें हैं कि कई दिनों से चल रही बातचीत के बाद गुरूवार को इराक़ी संसद की बैठक होने जा रही है क्योंकि समझौते का रास्ता निकल आया है. id="toptextpromo">बीबीसी
संवाददाता ओवेन क्लेग का कहना है कि ऐसी ख़बरें हैं कि प्रधानमंत्री मलिकी को सुन्नी राजनीतिक गठबंधन का समर्थन हासिल हो गया है.इस गठबंधन को पूर्व प्रधानमंत्री अयाद अलावी दिशानिर्देश दे रहे हैं.अमरीका ने इराक़ी राजनेताओं की तारीफ़ करते हुए कहा है कि ये इराक़ के लिए एक बड़ा कदम है.यदि ये ख़बरें सही निकलती हैं तो इराक़ में महीनों से ठप्प पड़ी सरकारी मशीनरी फिर से चल पड़ेगी. id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>बीबीसी
संवाददाता का कहना है कि शायद ही किसी देश ने संसदीय चुनाव के बाद सरकार बनाने में इतना लंबा समय लिया है.मलिकी ने कहा है कि गुरूवार को होनेवाली संसदीय बैठक में सरकार का गठन हो जाएगा लेकिन बहिष्कार की धमकियों और जटिल बातचीत के दौर के बीच देखनेवाली बात ये होगी कि ये गठबंधन कितने दिन चल सकेगा.इसके अलावा इराक़ में हिंसा की आशंका को कभी नकारा नहीं जा सकता और अल क़ायदा समेत अन्य चरमपंथी गुट किसी भी राजनीतिक दरार का फ़ायदा उठाने की हर कोशिश करेंगे.











Click it and Unblock the Notifications