लड़ाकू विमानों का सबसे बड़ा खरीदार है भारत
स्टॉकहोम। क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा लड़ाकू विमान कौन खरीदता है? तो चलिए हम बताते हैं, विश्व में सबसे ज्यादा लड़ाकू विमान खरीदने वाला हमारा देश भारत है जबकि सबसे ज्यादा बेचने वाला देश अमेरिका है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक स्वीडन की एक संस्था 'पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट' की ओर से बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2005 से 2009 के बीच विश्व के 50 देशों ने 995 युद्धक विमान खरीदे गये हैं। ।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस अवधि के दौरान भारत ने 115 लड़ाकू विमान खरीदे। इसके अनुसार, "भारत, संयुक्त अरब अमीरात और इजरायल सबसे ज्यादा विमान खरीदने वाले देश रहे। "इस रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2005 से 2009 के बीच अमेरिका ने कुल 341 विमान बेचे जबकि रूस 219 विमान बेचने में कामयाब रहा। आपको बता दें कि एक लड़ाकू जहाज की कीमत यात्री विमान से कहीं ज्यादा होती है। इसकी औसतन कीमत दस करोड़ डॉलर (440 करोड़ रुपए) होती है।













Click it and Unblock the Notifications