राहुल बगैर तय कार्यक्रम के अचानक लखनऊ पहुंचे

राहुल गांधी दिल्ली से जेटलाइट के विमान से शाम करीब चार बजे लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर उतरे। वहां से उनका काफिला सीधे शहर के चिनहट इलाके स्थित आनंदी वाटर पार्क पहुंच गया, जहां युवक कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर चल रहा था।

युवक कांग्रेस के कार्यक्रम में राहुल के पहुंचने की सूचना पाकर मीडियाकर्मी जब आनंदी वाटरपार्क पहुंचे तो राहुल की सुरक्षा में तैनात स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) कर्मियों ने वाटरपार्क के मुख्यद्वार से काफी पहले ही उन्हें रोक दिया और अंदर जाने की अनुमति नहीं दी।

उधर राज्य सरकार ने बिना पूर्व सूचना के राहुल गांधी के दौरे पर एक बार फिर अपनी नाराजगी जताई।

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने संवाददाताओं से कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन को राहुल गांधी के आने की पहले से कोई सूचना नहीं दी गई।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने संवाददाताओं से कहा कि यह मुद्दा कई बार उठाया जा चुका है। राहुल की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी के पास रहती है, जो बहुत विशिष्ट सुरक्षाबल बल है। कांग्रेस महासचिव का काम करने का अपना तरीका है। सिर्फ उन्हें ही पता होता है कि कब, क्या करना है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भी राहुल के दौरे की पहले से कोई सूचना नहीं थी। जब वह लखनऊ पहुंच गए तब प्रदेश कांग्रेस नेताओं को इस बात की जानकारी मिली। वह युवक कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद देर शाम वह दिल्ली लौट गए।

चर्चा है कि राहुल गांधी युवक कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर का औचक निरीक्षण करने आए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+