चश्मों का शहर है चीनान (आकर्षक चीनी शहर -3)

रीता कपूर

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। खूबसूरत चश्मों और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के लिए दुनिया भर में विख्यात शहर चीनान शहर चीन के पूर्वी प्रांत शानतुंग की राजधानी है। इसी शहर में पाओशु चश्मा है जिसे दुनिया का प्रथम चश्मा माना जाता है।

इस शहर में मिले 733 चश्मों की बदौलत इसे 'चश्मों का शहर' (सिटी ऑफ स्प्रिंग्स) भी कहा जाता है। इस शहर के आधुनिक नाम चीनान शब्द का अर्थ है 'ची के दक्षिण में' यहां ची का शब्द का अभिप्राय ची नाम की पुरानी नदी से है जो 19वीं सदी के मध्य तक इस शहर के उत्तर में बहती थी। 1852 में जब पीली नदी ने अपनी धारा बदलकर उत्तर का रुख किया तो इसकी जगह ली तो ची नदी लुप्त हो गई।

चीन की लुंगशान संस्कृति की उत्पत्ति चीनान शहर में ही हुई थी। यहां का चीया नामक क्षेत्र इसका उद्गम स्थल माना जाता है। इसके बारे में विशेषज्ञों का मानना है कि वहां 4000 साल पहले की सभ्यता के निशान मिलते हैं। यहां के श्याओथांग पहाड़ी क्षेत्र में स्थित क्व ोशी नामक मंदिर अब तक की सबसे अच्छी तरह संरक्षित प्राचीन इमारत है जिसमें रखे चित्र और अभिलेख चीनी लिपिकला की प्रसिद्ध कृतियों में शामिल किए गए हैं।

चीनान का सीमन स्तूप चीन में पाया जाने वाला सबसे प्राचीन प्रस्तर स्तूप है। इसके अलावा एक हजार साल पुराना चीड़ वृक्ष और लुंगहू स्तूप का सांस्कृतिक महत्व है। चीन के चार प्रमुख मठों में से एक छांगछिंगलिन मठ इसी शहर में है। इससे सबसे पहले स्थान पर माना जाता है। इसमें सुंग राजवंश के 40 अर्हतों की मूर्तियां हैं। मिट्टी से बनी ये मूर्तियां बिल्कुल सजीव लगती हैं। इन्हें चीन का उत्कृष्ट मूर्ति संग्रह माना जाता है।

गौरतलब है कि चाइना रेडियो इंटरनेशनल की हिंदी सेवा द्वारा चीन के आकर्षक शहरों को चुनने के लिए लिए चल रही ऑनलाइन प्रतियोगिता में लोयांग भी शामिल है। इस प्रतियोगिता में अपनी पसंद के सबसे आकर्षक चीनी शहरों के लिए दुनिया भर के नेटिजन सीआरआई द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में ऑनलाइन मतदान में हिस्सा ले रहे हैं।

इसी शहर में चीन की कई हस्तियों ने जन्म लिया। इनमें से चीनी चिकित्साशास्त्र के संस्थापक प्यैनछवे, साहित्यकार ली छिंगचाओ और छिनछीची प्रमुख हैं। इनके अलावा लीपाई, तूफू, सुशी और जंगकुंग जैसे प्रसिद्ध लेखकों ने इसी शहर को अपना बसेरा बनाया।

चीनान शहर अपनी मेजबानी के लिए भी प्रसिद्ध है और यहां दुनिया के कोने-कोने से पर्यटक आते हैं। मार्को पोलो ने यहां का दौरा किया था और इस शहर की शान में बहुत सी बाते कही थीं। इसके बारे में कहा जाता है कि चीनान का आकर्षण यहां का प्राकृतिक सौंदर्य मात्र ही नहीं, बल्कि यहां के लोगों की गर्मजोशी है। यहां बाओतु चश्मा, दामिंग झील उद्यान और 'थाउजेंड बुद्धा माउंटेन' इसे बागों का शहर बनाते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+