'यूरोप, अमेरिका में मुम्बई जैसे हमलों की साजिश रच रहा है अलकायदा'

वाशिंगटन, 11 नवंबर (आईएएनएस)। अलकायदा, यूरोप में मुम्बई जैसे हमले की साजिश रच रहा है, साथ ही वह अमेरिका को भी निशाना बना सकता है। यह जानकारी सीएनएन ने यूरोप और अमेरिका के आतंकवाद विरोधी मामलों से सम्बद्ध अधिकारियों के हवाले से दी है।

ब्रिटेन, जर्मनी, और फ्रांस के विभिन्न शहरों में हमले से सम्बंधित अलकायदा की साजिश का खुलासा होने के बाद अमेरिका ने यूरोप की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों के लिए अक्टूबर में अभूतपूर्व यात्रा परामर्श जारी किया था।

यूरोप में आतंकवाद विरोधी मामलों से जुड़े अधिकारियों के हवाले से सीएनएन ने कहा है कि इस वर्ष के अंत से पहले हमले का लक्ष्य है। साजिश के संभावित समय के बारे में पूर्व में खुलासा नहीं किया गया था।

जर्मनी की विदेश खुफिया सेवा के पूर्व प्रमुख डॉ.अगस्त हानिंग ने सीएनएन को बताया कि खुफिया एजेंसियों ने संकेत दिया है कि अलकायदा ने अमेरिका में मुम्बई जैसे हमले की साजिश पहले से ही शुरू कर दी है।

जर्मनी के आंतरिक मंत्रालय में सचिव के रूप में पिछले वर्ष सेवानिवृत्त हुए हानिंग ने कहा, "हमें जानकारी मिली है कि अलकायदा यूरोप और अमेरिका में मुम्बई जैसे हमले की साजिश या तो रच चुका है या फिर रच रहा है।"

सीएनएन ने हैम्बर्ग से जारी खबर में कहा है कि यह खुलासा फिलहाल इस बात का सबसे ठोस संकेत है कि अलकायदा अमेरिका की धरती पर गोलीबारी कर बड़ी संख्या में लोगों की हत्याएं करने की साजिश रच रहा है।

अमेरिका में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई से सम्बंधित एक वरिष्ठ अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियां कुछ समय से इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अलकायदा नवम्बर 2008 में हुए मुम्बई हमले की ही तरह अमेरिका की धरती पर हमला करने की कोशिश करेगा।

अधिकारी ने सीएनएन को बताया, "अनुमान है कि वे ऐसा करने की साजिश रचेंगे और सम्भावित खतरे को बहुत गम्भीरता से लिया जा रहा है।"

यूरोपीय एवं अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक जर्मनी के शहर हैम्बर्ग के एक आतंकी अहमद सिद्दीकी की जुलाई में अफगानिस्तान में हुई गिरफ्तारी से यूरोपीय देशों की खुफिया एजेंसियों को इस साजिश का खुलासा करने में मदद मिली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+