देश में 630 आईपीएस अधिकारियों की कमी

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय माकन ने मंगलवार को लोक सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी कि पूरे देश में सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए आईपीएस अधिकारियों की कमी है। पहली जनवरी 2010 की स्थिति के अनुसार 4013 की क्षमता की तुलना में आईपीएस अधिकारियों की कुल उपलब्ध क्षमता 3383 थी। इस तरह 630 अधिकारियों की कमी है।

आवश्यकता के अनुसार और कमल कुमार समिति की सिफारिशों के मद्देनजर, आईपीएस अधिकारियों की संख्या को बढ़ाने के लिए राज्य संवर्गो की क्षमता एवं संरचना की समीक्षा की गई है और कुल संवर्ग क्षमता को बढ़ाकर 4730 कर दिया गया है। वर्ष 2009 से आगे, नियमित भर्ती की वार्षिक बैच के आकार को पूर्व के 130 से बढ़ाकर 150 कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+