2जी स्पेक्ट्रम पर कैग ने रिपोर्ट सौंपी

नई दिल्ली। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने बुधवार को कहा कि उसने 2जी स्पेटक्ट्रम की कीमत निर्धारण मामले में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। कैग की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया, "2जी स्पेक्ट्रम की ऑडिट रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है।"

ज्ञात हो कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ए. राजा पर आरोप है कि उन्होंने स्पेक्ट्रम आवंटन पर वित्त एवं कानून मंत्रालयों और भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के सलाहों की अनदेखी की।

उन पर आरोप है कि उन्होंने 2जी स्पेक्ट्रम का आवंटन 'सस्ते दर' पर किया, जिससे राजकोष को 70,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। उल्लेखनीय है कि दूरसंचार विभाग ने 2जी स्पेक्ट्रम का आवंटन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया और इसके लिए आए 575 आवेदनों में से 120 को लाइसेंस दिया गया। उधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराने और राजा को उनके पद से हटाने की मांग की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+