राजा के खिलाफ राष्ट्रपति को टेलीग्राम भेजें लोग: जयललिता
चेन्नई।
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा को उनके पद से हटाने की मांग के लिए ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) प्रमुख जे. जयललिता ने सभी भारतीयों को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को एक लाइन का टेलीग्राम भेजने की अपील की है। राजा एआईएडीएमके की प्रतिद्वंदी और तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के नेता है। id="toptextpromo">बुधवार
को जारी बयान में जयललिता ने कहा कि महानियंत्रक एवं लेखा परीक्षक (सीएजी) के मुताबिक मोबाइल कम्पनियों को 2 जी स्पैक्ट्रम आवंटन की प्रक्रिया में देश को 1,76,379 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति को इस बात की आधिकारिक जानकारी है कि 1,76,379 करोड़ रुपये की लूट हुई है। इसलिए अब लोगों को इस बात की जानकारी राष्ट्रपति को देनी चाहिए की वे इस बारे में क्या सोचते हैं।" id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
कहा, "मेरी सभी देशवासियों से अपील है कि राजा को हटाए जाने की मांग के लिए राष्ट्रपति को एक लाइन का टेलीग्राम भेजें। यदि ऐसा किया गया तो भारत को सुरक्षित बचाया जा सकेगा। केवल लोगों की ताकत ही भारत को बचा सकती है।"उन्होंने दावा किया कि 2जी स्पैक्ट्रम घाटाले में हुई लूट ब्रिटिश काल में हुई पैसे की कुल लूट से ज्यादा है।











Click it and Unblock the Notifications