ऑनर किलिंग: यूपी में युवक की हत्या, युवती को जलाने के प्रयास
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में कथित रूप से सम्मान के नाम पर एक लड़की के परिजनों ने उसके प्रेमी की हत्या कर लड़की को भी जिंदा जलाने की कोशिश की।
मामला जिले के हल्दौर थाना क्षेत्र के खासपुरा गांव का है, जहां बुधवार तड़के रोशनी (19) को उसके घर के अंदर गंभीर रूप से झ्झुलसी हुई अवस्था में और उसके प्रेमी तौफीक अहमद (35) को मृत अवस्था में पाया गया। जिला अस्पताल में भर्ती रोशनी की हालत नाजुक बनी हुई है।
हल्दौर थाना प्रभारी राजीव सक्सेना ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि यह सम्मान के नाम पर हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि लड़की के परिजनों ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की और लड़के को तलवार से काटकर मार डाला।
सक्सेना ने कहा कि रोशनी के मोबाइल की दुकान चलाने वाले तौफीक से संबंध थे। जब इस रिश्ते की जानकारी रोशनी के परिजनों को हुई तो उन्होंने दोनों को जान से मारने की ठानी और मंगलवार देर रात उन्होंने घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से सभी परिजन फरार हैं। उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में भर्ती रोशनी की हालत नाजुक बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications