रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी राष्ट्रपति
रांची, 9 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील रांची विश्वविद्यालय की रजत जयंती के मौके पर 10 दिसंबर को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी।
एक सरकारी बयान में मंगलवार को बताया गया कि झारखण्ड के राज्यपाल एम.ओ.एच. फारूक ने विश्वविद्यालय के कुलपति ए. खान को दीक्षांत समारोह की तैयारी करने का निर्देश दिया है।
समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय के विज्ञान भवन में होना है। इसमें भाग लेने के लिए 3,000 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications