टाटा DoCoMo ने भारत में लांच की 3जी सेवा
भारत में तीसरी पीढ़ी (3जी) की मोबाइल सेवा के लिए दिशा तय करते हुए टाटा डोकोमा ने 0.66 पैसे प्रति सेकंड की शुल्क दर की घोषणा की है। यानी 3जी सेवा के लिए शुल्क की दर 66 पैसे प्रति सौ सेकंड होगी। टाटा डोकोमो टाटा टेलीसर्विसेज और जापान की डोकोमा का संयुक्त उपक्रम है।
कंपनी ने 3जी मोबाइल सेवा के पोस्ट पेड तथा प्रीपेड ग्राहकों के लिए अलग-अलग शुल्क दरों की पेशकश की है। ये दरें 350 रुपए से 2,000 रुपए के बीच हैं। इसमें हर महीने मिनटों के साथ डाटा के इस्तेमाल की सुविधा मिलेगी।













Click it and Unblock the Notifications