कलमाड़ी का इस्तीफा अर्थहीन : भाजपा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि राष्ट्रमंडल खेलों में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे सुरेश कलमाडी के कांग्रेस संसदीय पार्टी के सचिव पद से इस्तीफा देने का कोई मतलब नहीं है। पार्टी ने इस मामले को संसद में उठाने की बात कही है। भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने मंगलवार को एक समाचार चैनल से कहा, "कांग्रेस संसदीय पार्टी से कलमाडी के इस्तीफे का कोई मतलब नहीं है। लोग राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े घोटाले और लूट के बारे में जानना चाहते हैं। खेलों से मंत्री समूह और कई वरिष्ठ अधिकारी भी जुड़े हुए थे। हम इस मामले को संसद में उठाएंगे।"
प्रवक्ता ने केंद्रीय संचार मंत्री ए. राजा का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा ने 'घोटालों की जननी' (स्पेक्ट्रम घोटाले) को भी उठाने की योजना बनाई है।इधर, कलमाडी ने मंगलवार को शीतकालीन सत्र के आरंभ होने से ठीक पहले कांग्रेस संसदीय पार्टी के सचिव पद से इस्तीफा दे दिया जिसे पार्टी आलाकमान ने स्वीकार कर लिया।













Click it and Unblock the Notifications