इंडोनेशिया जाने से पहले हाथ जोड़ ओबामा ने कहा 'खुदाहाफिज'
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के मालिक बराक ओबामा मंगलवार सुबह हिन्दुस्तान से विदा ली, वो यहां से इंडोनेशिया के लिए रवाना हुए। ओबमा के साथ उन्की पत्नी मिशेल ओबामा भी थीं। आपक बता दें कि 6 नवंबर से ओबामा भारत दौरे पर थे। पत्नी मिशेल ओबामा के साथ दस दिवसीय एशिया दौरे पर निकले ओबामा ने आज सुबह 8.54 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से एयरफोर्स वन में उड़ान भरी।
एयरपोर्ट पर मिनिस्टर इन वेटिंग सलमान खुर्शीद, विदेश सचिव निरूपमा राव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने ओबामा दंपत्ति को विदाई दी। भारत में अमरीकी राजदूत टिमोथी ते रोमर भी उपस्थित थे।
इस दौरान ओबामा ने भारत को सफल करार देते हुए कहा कि अमरीका कभी भी भारत को धोखा नहीं देगा। एयरफोर्स वन में सवार होने से पहले ओबामा ने हाथ जोड़कर विनम्र भाव से नमस्ते भी किया और फिर एयरफोर्स में चढ़कर ओबामा दंपत्ति ने हाथ हिलाते हुए वहां मौजूद लोगों को विदा लेते हुए खुदाहाफिज भी कहा ।













Click it and Unblock the Notifications