बिहार में मतदान जारी, नीचे कमांडो, ऊपर हेलीकॉप्टर कर रहे निगरानी

पाचवें चरण की 35 सीटों में पटना जिले की चार, भोजपुर जिले की सात, जहानाबाद जिले की तीन, अरवल और शेखपुरा की दो-दो, गया और नवादा की पांच-पांच तथा नालंदा की सात सीटें शामिल हैं। सबसे अधिक 21 प्रत्याशी अरवल और गया (शहर) विधानसभा क्षेत्र में हैं तो सबसे कम आठ प्रत्याशी शाहपुर विधानसभा क्षेत्र भाग्य आजमा रहे हैं।
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हें। 35 में से 14 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से तीन बजे तक जबकि तीन विधानसभा क्षेत्रों हिलसा, बेलागंज और वजीरगंज में चार बजे तक मतदान होगा जबकि अन्य विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से पांच बजे तक मतदाता मत डाल सकेंगे।
असमान से रखी जा रही निगरानी
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने के मुताबिक मतदान के दौरान नक्सल प्रभावी क्षेत्रों पर जमीन ही नहीं बल्कि आसमान से भी निगाह रखी जा रह है। यानी हेलीकॉप्टरों से भी गश्त लगाया जा रहा है। विशेष कार्रवाई बल (एसटीएफ) के विशेष कमांडो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ हवाई गश्त से चुनाव के समय निगरानी कर रहे हैं। मतदान के दौरान झारखंड ओर उत्तर प्रदेश से लगी सीमाओं को सील कर दिया गया है।
नक्सल प्रभावित क्षत्रों के मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है, जबकि अन्य मतदान केन्द्रों पर भी सशस्त्र बल के जवान हैं।
इस चरण में कुल 81,26,072 मतदाता 44 महिलाओं समेत 490 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग करने के लिए 9,143 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इससे पहले चार चरणों में अब तक विधानसभा की 182 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। राज्य के 243 सीटों के लिए छह चरणों में 21, 24 और 28 अक्टूबर तथा एक, नौ और 20 नवंबर को मतदान की तिथि घोषित की गई है। सभी सीटों के लिए मतगणना 24 नवंबर को होगी।












Click it and Unblock the Notifications