कांग्रेस कर रही है RSS को बदनाम : संघ
उन्होंने कहा कि जब देश का पहला बँटवारा हुआ था तब संघ की ताकत बहुत ज्यादा नहीं थी लेकिन अब देश का दूसरा बँटवारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संघ इसका पुरजोर विरोध करेगा। विरोध के स्वरूप के बारे में पूछे जाने पर माहेश्वरी ने कहा कि संघ किसी प्रकार की हिंसा में विश्वास नहीं रखता है और देश की जनशक्ति के माध्यम से इसका विरोध किया जाएगा।
सरकार पर अपनी नाकामी छिपाने के लिए हिन्दुओं और संघ को बदनाम किए जाने का आरोप लगाते हुए माहेश्वरी ने कहा कि वोट की राजनीति के चलते ऐसा किया जा रहा है। देश के कुछ हिस्सों में हुए बम विस्फोटों में संघ की केन्द्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य इन्द्रेश कुमार का नाम आने को षड्यंत्र का एक हिस्सा बताते हुए माहेश्वरी ने कहा कि यदि एटीएस के पास इंन्द्रेश कुमार के खिलाफ कोई सबूत हैं तो वह उन्हें पेश करे जबकि उन्हें आज तक पूछताछ के लिए भी नहीं बुलाया गया है।













Click it and Unblock the Notifications