5वें चरण में नीतीश कुमार की अग्नि-परीक्षा
पटना। बिहार में विकास को लेकर तमाम आरोप झेल रहे नीतीश कुमार की असली परीक्षा आज पांचवें चरण के मतदान के साथ शुरू हो चुकी है। मतदान के शुरुआती दो घंटों में 10 प्रतिशत मतदान का मतलब तो साफ है कि यहां मतदाताओं का रुझान अच्छा है, लेकिन देखना यह है कि नीतीश के गढ़ नालंदा में उन्हें कितने वोट मिलते हैं।
नीतीश की इस परीक्षा में सूखा प्रभावित जिले भी शामिल हैं। उनमें गया, पटना, भोजपुर, अरवल, जेहानाबाद और शेखपुरा प्रमुख रूप से शामिल हैं। सूखा प्रभावित क्षेत्रों में सरकार ने कैसी मदद पहुंचाई, लोगों को कितनी राहत मुहैया करायी, इन सभी का फैसला वोटों के माध्यम से ईवीएम में बंद हो रहा है।
हालांकि हम आपको बता दें कि दैट्स हिन्दी द्वारा चलाए जा रहे कॉलम 'बिहार की आवाज़' में नीतीश को खुलकर समर्थन मिल रहा है। लोग चाहते हैं कि नीतीश को एक बार फिर मौका दिया जाए, ताकि अधूरे काम भी पूरे हो सकें।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को 35 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, जिनमें करीब 80 लाख मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 490 उम्मीदवार मैदान में हैं।













Click it and Unblock the Notifications