'अमेरिका ने भारत की सदस्यता पर स्थायी सदस्यों से बात की है'

UNSC
वाशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की स्थायी सदस्यता के लिए भारत के समर्थन की अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की घोषणा के बाद अमेरिका ने कहा कि सुरक्षा परिषद में नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा लेकिन इसके लिए संयुक्त राष्ट्र में सुधार की कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पी. जे. क्राउले ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, "हमने सुरक्षा परिषद में अपने सभी सहयोगियों से बातचीत की है और हमें विश्वास है कि इस विचार-विमर्श को आगे बढ़ाया जाएगा।"

चीन से इस बारे में बातचीत किए जाने के बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "हमने चीन से सुरक्षा परिषद में सुधारों के संबंध में बात की थी। मैं नहीं कह सकता कि हम इस बिंदु पर चीन के कारण पहुंचे।" संयुक्त राष्ट्र में सुधारों की समय सीमा तय किए जाने की संभावना के बारे में सवाल पूछे जाने पर क्राउले ने कहा, "हम संयुक्त राष्ट्र में सुधार की शर्ते तय करने में सक्षम नहीं हैं।"

"यह सुरक्षा परिषद है। यहां पांच सदस्य हैं और हमें संयुक्त राष्ट्र में और सुरक्षा परिषद में आगे बढ़ने के लिए इस पर विचार-विमर्श को जारी रखने की जरूरत है।" क्राउले ने कहा, "ओबामा ने यह नहीं कहा कि हम सुरक्षा परिषद में सुधार को आगे बढ़ाएंगे लेकिन यह समझा जा सकता है कि आप भारत जैसे देश को ध्यान में रखे बिना संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की प्रक्रिया को पूरा नहीं कर सकते।"

ओबामा के बयान के मुताबिक पाकिस्तान द्वारा 26/ 11 हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने को लेकर उठाए जाने वाले कदमों के बारे में पूछे जाने पर क्राउले ने कहा, "आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में हम पाकिस्तान और भारत के साथ सहयोग कर रहे हैं लेकिन अंतत: पहला और सबसे प्रमुख समाधान पाकिस्तान में ही होना है।" उन्होंने कहा, "विदेश मंत्रालय के नजरिए से इस दौरे में हमने वह सब कुछ प्राप्त किया जिसकी हमें उम्मीद थी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+