ओबामा यात्रा के विरोध में नक्सलियों ने स्कूल उड़ाया

लगभग 30-40 की संख्या में नक्सलियों ने मलकानगिरि जिला मुख्यालय से कोई 55 किलोमीटर दूर गोमफाकुंडा गांव में स्कूल की दो मंजिली इमारत को उड़ा दिया। हमले के समय इमारत में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक देबाशीष मिश्रा ने बताया, "स्कूल की इमारत हाल ही में निर्मित की गई थी। नक्सलियों ने बारूदी सुरंग के जरिए इमारत को उड़ा दिया।"
मिश्रा ने कहा कि आसपास के इलाकों में पाए गए नक्सली पोस्टर्स में संकेत किया गया है कि उन्होंने ओबामा के भारत दौरे के विरोधस्वरूप इमारत को उड़ाया है। मिश्रा ने कहा कि नक्सलियों ने तंगिनीगुडा और गोबिंदापाली गांव को जोड़ने वाले राजमार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ों को गिराकर रास्ता जाम कर दिया है, जिसके कारण उस मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ है।
राजधानी भुवनेश्वर से 600 किलोमीटर से अधिक दूर स्थित मलकानगिरि जिला नक्सलियों का गढ़ माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications