बिहार में नक्सलियों ने पटरी उड़ाई

Naxal attack
पटना। बिहार के नक्सल प्रभावित गया जिले में नक्सलियों ने रविवार देर रात विभिन्न थाना क्षेत्रों में चार वाहन फूंक डाले और एक प्रखंड कार्यालय भवन को विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया। इस बीच नक्सलियों ने मुजफ्फपुर-हाजीपुर रेलखण्ड पर पटरी उड़ा दी जिससे एक मालगाड़ी के तीन डब्बे भी पटरी से उतर गए।

पुलिस के अनुसार मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र के बलिया गांव के समीप नक्सलियों ने पटरी उड़ा दी। इस घटना के बाद वहां से गुजर रही एक मालगाड़ी के तीन डब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे के अधिकारी के मुताबिक रेलवे पटरी ठीक करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखण्ड पर परिचालन ठप्प हो गया है। इस रास्ते दिल्ली जाने वाली सभी रेलगाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

इधर, शेरघाटी के पुलिस उपाधीक्षक महेन्द्र कुमार ने सोमवार को बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नक्सलियों ने आमस थाना क्षेत्र के बुद्घौल गांव के समीप जीटी रोड पर चार ट्रकों को फूंक डाला। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस कारवाई में करीब 50 से 70 नक्सली के शामिल होने की सूचना है। इस बीच नक्सलियों ने बांकेबाजार प्रखंड कार्यालय के भवन में भी विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया। कुमार के मुताबिक प्रखंड कार्यालय परी तरह ध्वस्त हो गया है जिसमें सरकारी कागजात भी बर्बाद भी हो गये हैं। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि भाकपा (माओवादी) ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत आगमन के विरोध में एक दिन का भारत बंद का एलान किया है। शेरघाटी में बिहार विधानसभा चुनाव के छठे चरण के तहत 20 नवंबर को मतदान होना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+