ओबामा ने महात्मा गांधी को दुनिया का नायक बताया

मणि भवन के 30 मिनट के दौरे के बाद आगंतुक पुस्तिका में ओबामा ने लिखा, "चूंकि मुझे गांधी के जीवन से जुड़े इस स्थल के दर्शन का अवसर प्राप्त हुआ है, लिहाजा मैं आशा और प्रेरणा से भर उठा हूं। वह नायक हैं, सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए।"
ओबामा के साथ आईं उनकी पत्नी, मिशेल ने आगंतुृक पुस्तिका में लिखा, "इस यात्रा को मैं हमेशा संजोए रखूंगी। गांधी के जीवन और उनकी सीखों को दुनिया भर में हमारे बच्चों को हर हाल में बांटा जाना चाहिए।" मणि भवन के न्यास मंडल के सदस्यों ने ओबामा की अगवानी की। ओबामा के भारत दौरे का यह दूसरा पड़ाव था।
ओबामा ने अमेरिका में मानवाधिकार के अगुवा रहे मार्टिन लूथर किंग द्वारा आगंतुक पुस्तिका में लिखी गई टिप्पणियों को भी पढ़ा। किंग ने 1959 में मणि भवन का दौरा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications