भारत की इज्जत का बड़ा कारण लोकतंत्र : आडवाणी

LK Advani
पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा है कि दुनिया में भारत की इज्जत का बड़ा कारण उसका मजबूत लोकतंत्र है। बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान शनिवार को राजगीर में एक सभा को संबोधित करते हुए आडवाणी ने कहा कि बिहार में पिछले पांच वर्षो में काफी बदलाव हुआ है और इस बात को पूर्व राष्ट्रपति ए़ पी़ ज़े अब्दुल कलाम सहित देश-विदेश की कई हस्तियों ने भी स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि आज हम गर्व से कहते हैं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार बिहार में बदलाव लेकर आई है।

उन्होंने कहा कि भारत की दुनिया में जो इज्जत है उसका बहुत बड़ा कारण है भारत का लोकतंत्र, परंतु कांग्रेस ने वर्ष 1975 में आपातकाल लगाकर इसे समाप्त करने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र की मजबूती का कारण यहां के मतदाता हैं।

उन्होंने कहा कि राजग सरकार से पहले की सरकार सड़क पर पैसा खर्च करने को पैसे की बर्बादी मानती थी। इस कारण राज्य की सड़कें बदतर थीं। उन्होंने कहा कि बिहार में ना केवल सड़कों की स्थिति में सुधार आया है बल्कि अपराधों में भी कमी आई है। आडवाणी ने कहा कि बिहार में चुनाव के दौरान हिंसा ना होना एक बड़ी बात है, इसका श्रेय भी बिहार सरकार को जाता है।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि यहां के लोग पिछले पांच वर्ष और उससे पहले के 15 वर्षो की तुलना करें और इसी आधार पर मतदान करें। आडवाणी शनिवार को राजगीर के अलावा अरवल, अगिआंव और विक्रम में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए बिहार के दौरे पर हैं। इन क्षेत्रों में पांचवें चरण के तहत नौ नवंबर को मतदान होना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+