बिहार चुनाव : अंतिम 2 चरणों में 61 सीटों के लिए जोर आजमाइश

Bihar Assembly Polls
पटना। बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव के तहत चार चरणों में 182 सीटों के लिए मतदान हो चुका है। अब बाकी बचे दो चरणों में 61 सीटों के लिए मतदान होना है। राजनीतिक दलों ने इन 61 सीटों के लिए मतदाताओं को अपनी ओर रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

सतारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (युनाइटेड) गठबंधन को जहां इन 61 सीटों में से कम से कम पिछले विधानसभा चुनाव में हासिल हुईं 31 सीटों पर कब्जा बरकरार रखने की चुनौती होगी, तो वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) गठबंधन को अपनी पूर्व की 14 सीटों को बचाने की जद्दोजहद करनी होगी। चुनावी मैदान में कांग्रेस के मजबूती के साथ आ जाने से दोनों गठबंधनों का गणित गड़बड़ाने की बात कही जा रही है।

चार चरणों के बाद पांचवें चरण में नौ नवम्बर को जिन 35 सीटों के लिए मतदान होना है, पिछले चुनाव में इनमें से जद (यु) को 12, भाजपा को सात, राजद को छह, लोजपा, कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्‍सवादी-लेनिनवादी) को दो-दो सीटें मिली थीं। इसके अलावा चार सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई थी।

पांचवें चरण में कुल 490 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा की ओर से 12, जद (यु) की ओर से 23, राजद के 20, लोजपा के 15, भाकपा (माले) के 22, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 34 तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं।

पांचवें चरण में शेखपुरा, नालंदा, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, नवादा जिलों की सभी विधानसभा सीटों के लिए तथा पटना की चार और गया की पांच विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाने हैं।

ज्ञात हो कि निर्वाचन आयोग ने राज्य की 243 सीटों के लिए छह चरणों में 21, 24 और 28 अक्टूबर तथा एक, नौ और 20 नवंबर को मतदान का कार्यक्रम घोषित किया था। सभी सीटों के लिए मतगणना 24 नवंबर को होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+