दीवाली पर भी नहीं थमा नेताओं का चुनाव प्रचार

Nitish Kumar, Lalu Yadav
पटना। इस साल बिहार में दीपावली का पर्व नेताओं को चुनाव प्रचार से नहीं रोक पाया। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लगभग एक महीने से चुनाव प्रचार कर रहे कई नेता अब त्योहार मनाने की तैयारी में हैं, लेकिन नीतीश कुमार, लालू प्रसाद और सुशील कुमार मोदी जैसे कुछ दिग्गज दीपावली के दिन भी चुनाव प्रचार में जुटे हैं। दिनभर प्रचार के बाद वे शाम को पूजा करेंगे और त्योहार मनाएंगे।

कुछ नेताओं ने दीपावली मनाने के लिए शुक्रवार को चुनाव प्रचार से खुद को अलग रखा है तो कुछ नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरह चुनाव प्रचार के बाद शाम को पूजा करने की योजना बनाई है।

मुख्यमंत्री दीपावली के दिन अतरी, मसौढ़ी और विक्रम विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद पटना लौटकर अपने सरकारी आवास पर गणेश-लक्ष्मी की पूजा करेंगे। मुख्यमंत्री आवास में तैनात एक अधिकारी की मानें तो पूजा की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद शुक्रवार को केवल फुलवारी शरीफ में चुनाव प्रचार करेंगे। लालू प्रसाद की पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने दीपावली के दिन चुनाव प्रचार से अपने आप को बिल्कुल अलग रखा है। अपने बच्चों के साथ राबड़ी दीपावली मनाने में जुटी हैं।

पढ़ें- दीपावली पूजन के शुभ मुहूर्त

गुरुवार को अपने बच्चों के साथ राबड़ी ने पटना के बाजार में एक घंटे तक दीपावली की जमकर खरीददारी की। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान अपने परिवार के साथ दीपावली मनाने के लिए गुरुवार की रात दिल्ली पहुंच गए।

वह अब सात नवंबर से चुनाव प्रचार में जुटेंगे, जबकि जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव अब छठ पर्व के बाद पटना पहुंचेंगे। जद (यु) के एक नेता के अनुसार परिवार के साथ पर्व मनाने के लिए शरद यादव भी दिल्ली चले गए हैं।

राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस के सभी नेता दीपावली के मौके पर चुनाव प्रचार से अपने आपको अलग रखा है, जबकि उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी अपनी पत्नी पर पर्व की तैयारी की जिम्मेदारी छोड़कर दीपावली के दिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए पालीगंज विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। चुनाव प्रचार से लौटकर वह शाम को पूजा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+