इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट में मृतकों की संख्या 98 हुई (लीड-2)
इसके साथ ही 26 अक्टूबर से मध्य जावा प्रांत में ज्वालामुखी विस्फोट की घटनाओं में मरने वालों की संख्या 98 हो गई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक योगयाकार्ता शहर में स्थित सर्दजितो जनरल हास्पिटल के प्रवक्ता त्रिस्नो हेरू नुगरोहो ने बताया कि घटनास्थल से अभी तक कम से कम 54 शव बरामद हो चुके हैं जबकि 66 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मेरापी ज्वलामुखी में 26 अक्टूबर को भी विस्फोट हुआ था और तब से लेकर अब तक हुए विस्फोट में कुल 98 लोग मारे जा चुके हैं।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के एक अधिकारी फरकोन सेतियावन ने कहा कि गुरुवार से अब तक कुल 160 लोग घायल हो चुके हैं। ज्वालामुखी में बार-बार विस्फोट होने की वजह से अभी तक 70,000 से लेकर 100,000 से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं।
अधिकारियों के मुताबिक 2,968 मीटर ऊंचे ज्वालामुखी में विस्फोट लगभग 12 बजे देर रात को हुआ। विस्फोट के बाद उसकी राख 45 किलोमीटर के इलाके में फैल गई है।
ज्वालामुखी विज्ञान एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि मेरापी ज्वालामुखी में होने वाला यह विस्फोट काफी खतरनाक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications