आपात स्थिति में उतरा डेल्टा एयरवेज का विमान
मुम्बई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। मुम्बई में गुरुवार देर रात डेल्टा एयरवेज के एक विमान को छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसआईए) पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि विमान में संदिग्ध वस्तु होने की चेतावनी मिलने के बाद उसे उतारा गया।
एम्सटर्डम से मुम्बई जाने वाले ईटीडब्ल्यू-070 में कुल 244 यात्री सवार थे और उसे गुरुवार रात लगभग 11 बजे उतारा गया।
अधिकारियों के मुताबिक विमान को उतारे जाने के बाद उसके सामानों की गहन छानबीन की गई। पिछले छह घंटों के भीतर मुम्बई हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरने वाला यह दूसरा विमान था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications