शब्बीर शाह संग भाजयुमो ने की धक्कामुक्की

जम्मू। लगता है जम्मू कश्मीर के नाम पर भाजपा का काम केवल हंगामा खड़ा करने रह गया है, तभी तो वो रोज किसी न किसी विवाद का जन्म देती ही रहती है। ताजा मसला ये है कि भाजपा की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने एक संवाददाता सम्मेलन में कश्मीर के अलगाववादी नेता शबीर अहमद शाह के साथ धक्कामुक्की की। हंगामा तब हुआ जब बुधवार को हुए संवाददाता सम्मेलन में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के करीब 10 से 12 कार्यकर्ताओं का एक समूह बिनबुलाए पहुंच गया । इस संवाददाता सम्मेलन को, जेल से रिहाई के बाद डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी के अध्यक्ष शाह संबोधित करने वाले थे।

पुलिस ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने शाह के साथ धक्कामुक्की की और फर्नीचर तथा माइक्रोफोन पर कब्जा कर लिया, धीरे धीरे मामला गर्माता चला गया और स्थिति गंभीर हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भाजयुमो के 5 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया जबकि बाकी भाग खड़े हुए।

शाह ने इस घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताया लेकिन संवाददाता सम्मेलन भी जारी रखा। पुलिस के अनुसार, भाजयुमो कार्यकर्ता अलगाववादियों के खिलाफ नारे लगा रहे थे। उन्होंने अलगाववादियों से देश विरोधी भावनाएं भड़काने के लिए जम्मू का इस्तेमाल न करने को भी कहा। आपको बता दें कि शाह को नौ माह के बाद बुधवार को ही जेल से रिहा किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+