बराक ओबामा को ख़तरा नारियल से !

 ओबामा को ख़तरा नारियल से !
मणि भवन परिसर में सभी पेड़ों से नारियल उतार दिए गए हैं. प्रमुख लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के नाम पर कई तरह को बंदोबस्त किए जाते हैं लेकिन पेड़ो से नारियल उतारना?

जी हाँ! छह नवंबर से शुरू हो रही अमरीकी राष्ट्रपति की भारत यात्रा में पहले मुंबई के अधिकारियों ने शहर के एतिहासिक मणि भवन परिसर के पेड़ों से सभी नारियल उतार दिए हैं. बीबीसी संवाददाता प्राची पिंगले के अनुसार अधिकारियों का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं राष्ट्रपति ओबामा के दौरे के दौरान कोई नारियल उनके सिर पर न गिर जाए.

ऐतिहासिक मणि भवन में महात्मा गांधी ने काफ़ी समय गुज़ारा था और ओबामा महात्मा गांधी को एक प्रेरणा स्रोत मानते हैं और इसीलिए मुंबई में वे इस परिसर में जाएँगे. मणि भवन के कार्यकारी सचिव मेघश्याम अजगांवकर ने बीबीसी को बताया, "हमने अधिकारियों से कहा कि वे सभी पके हुए नारियल पेड़ों से उतार दें. ऐसा मौका क्यों पैदा हो?"

उन्होंने बताया कि मणि भवन इमारत को राष्ट्रपति ओबामा के आने से पहले पूरी तरह से पेंट किया गया है. वहाँ एक संग्रहालय, एक शोध केंद्र और एक कमरा है जिसमें महात्मा गांधी रुके थे. राष्ट्रपति ओबामा ने एक बार कहा था कि यदि उन्हें मौका मिले तो वे 'श्री गांधी के साथ रात्रिभोज करना चाहेंगे.'

ओबामा की मुंबई यात्रा से पहले पूरे शहर में ख़ासे सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं. पिछले हफ़्ते अमरीकी सुरक्षा अधिकारियों ने मणि भवन का निरीक्षण किया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+